कौशाम्बी, जुलाई 29 -- चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर प्राथमिक विद्यालय में दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद 11 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बुधवार सुबह छात्र का शव लेकर स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी ऑटो चालक बीरु राठौर का बेटा विभान प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। परिजनों के अनुसार, स्कूल में एक छात्र ने मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया था। घर पहुंचने पर खाना खाते समय गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने मां को पूरी घटना बताई। बच्चे का कहना था कि उसने प्रधानाध्यापक और कक्षा शिक्षक को भी इसकी जानकारी दी ...