स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शामली, मार्च 17 -- शामली। सीएमओ एवं नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के गांव भनेडा उड्डा स्थित होली एकेडमी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल और तनाव प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के सदस्य अंकित यादव और प्रेरणा पुंडीर ने छात्रों को लाइफ स्किल, सुसाइड प्रिवेंशन, स्ट्रेस मैनेजमेंट तथा विभिन्न मानसिक बीमारियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही महत्वपूर्ण है और समय रहते इसके लक्षणों को पहचानकर उपचार कराना जरूरी है। छात्रों को यह भी बताया गया कि मानसिक समस्याओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.