नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Bihar Crime News: बिहार के छपरा शहर के एक निजी विद्यालय में कार्यरत गणित शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील चैटिंग करने और गंदे फोटो भेजने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना के बाद छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टीचर के जब्त मोबाइल में अश्लील चैटिंग और आपत्तिजनक व उत्तेजक तस्वीरें मिली हैं। परिजनों व आसपास के लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर भगवान बाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी शिक्षक की पहचान इमाम राजा के रूप में हुई है। वह इसुआपुर थाना क्षेत्र के असांव गांव का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में छप...