रुडकी, फरवरी 27 -- प्राइमरी स्कूल बूडपुर जट के बाहर खेल रहे युवकों की क्रिकेट बॉल अचानक स्कूल परिसर में चली गई। इस पर एक युवक बॉल मांगने परिसर के अंदर गया तो अंदर हॉकी खेल रहे दो युवकों ने गाली-गलौज कर उस पर हमला कर दिया। घायल युवक का हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूडपुर जट निवासी किशन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी की शाम उनका पुत्र अंशुल प्राइमरी स्कूल के बाहर अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान क्रिकेट की बॉल स्कूल परिसर के अंदर चली गई। अंशुल बॉल लेने अंदर गया, तो वहां पहले से हॉकी खेल रहे अक्षय राठी और किट्टू ने उसे रोक लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.