राजपुर (सासाराम), अप्रैल 23 -- बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में एक सरकारी स्कूल से प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद 5 टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ प्रतिबंधित मांस स्कूल में ले जाकर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा है। गिरफ्तार लोगों में दो शिक्षिकाएं, एक प्रभारी हेडमास्टर और दो अन्य शिक्षक शामिल हैं। रामुडीह गांव स्थित उर्दू मद्य विद्यालय में एक दिन पहले बुधवार को प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था और तनाव की स्थिति बन गई थी। प्रतिबंधित मांस बरामदगी मामले में बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार के आवेदन पर सरकारी स्कूल के पांच शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर ने गुरुवार को बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.