पीलीभीत, मार्च 31 -- जहानाबाद। ललौरीखेड़ा ब्लाक के अंतर्गत जहानाबाद नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर तीन पुरैना के छात्र-छात्राओं को अब तक फर्नीचर उपलब्ध नहीं हो सका है। डीएम के निर्देशों के बाद भी अब तक यहां निर्देशों पालन नहीं कराया गया है। जिले में अब तक 2025-26 तक का शिक्षणसत्र समाप्त हो गया है। पहली अप्रैल से आने वाला शिक्षा सत्र अब शुरू होना है। डीएम ने खास पहल की थी। इससे कई विद्यालयों में बच्चों को फर्नीचर मिल गया था। पर यहां पर जिम्मेदारों ने अनसुना किया। नया शिक्षा सत्र आरंभ होने को है। पर प्राथमिक विद्यालय पुरैना में छात्रों को फर्नीचर उपलब्ध नहीं कराया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर नंबर बंद मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...