स्कूल में बेहोश हुई छात्रा की मौत, शिक्षक मौजूद न रहने पर ग्रामीणों का हंगामा
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 24 -- यूपी के कुशीनगर में एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामकोला क्षेत्र के महुअवां गांव में स्थित कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को कक्षा सात की छात्रा नेहा भारती (13) बेहोश हो गई। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। स्कूल में तैनात एक मात्र शिक्षक उस समय वहां मौजूद नहीं थे। परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। बच्ची की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दहाउर चौराहे पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही एसडीएम ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराकर शव का अंतिम संस्कार कराया। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने शिक्षक को निलंबित कर जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.