बेगुसराय, फरवरी 26 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। वहीं , राजकिय माध्यमिक विद्यालय गुदार व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा भ्रमण कर अपने सामने सभी छात्र- छात्राओं को दवा खिलायी गयी। माइक्रोप्लान के अनुसार 26 फ़रवरी से 28 फ़रवरी तक सभी स्कूल में दवा खिलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रखंड के कुल 61 विद्यालयों में बूथ लगाकर छात्र -छात्राओं को आशा कार्यकर्ताओं को दवा खिलायी गयी। मौक़े पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रफत परवीन, ए. एन. एम लक्ष्मी कुमारी पिरामल से आदित्य आनंद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.