बेगुसराय, मार्च 22 -- बखरी। सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में रविवार को 114वां बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दो छात्र-छात्राओं साइमन और तेजस्विनी केसरी द्वारा केक काटकर किया गया। निदेशक दानेश्वर यादव ने बिहार के विकास में शिक्षा की भूमिका पर जोर देते हुए छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रबंधक राजेश कुमार ने उज्ज्वल और सक्षम बिहार की कामना की। इस अवसर पर छात्रों द्वारा बिहार की संस्कृति पर आधारित नृत्य, गीत, क्विज, वाद-विवाद और चित्रांकन प्रतियोगिताएं की गईं, जिसमें मिथिला पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में शिक्षक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...