नवादा, मई 23 -- प्रखंड के दौलाचक मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं पानी मांग कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। बिजली नहीं रहने की स्थिति में स्कूल में लगा बोरिंग काम नहीं कर रहा है। लिहाजा छात्र-छात्राओं को पानी नहीं मिल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रीपेड मीटर को रिचार्ज नहीं करने के कारण स्कूल में तीन दिनों से बिजली गुल है। यह भी पढ़ें- स्कूल में बिजली गुल, दूसरे जगह से पानी लाकर प्यास बुझा रहे छात्रछात्रों की समस्याएं स्कूली बच्चों ने बताया कि स्कूल में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में अपनी प्यास बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे बताते हैं कि उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है या फिर स्कूल के बगल से पंपिंग सेट से पानी लाकर गले को तर करते हैं।अभिभावकों का रोष स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाह व...