स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल
आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेगपुर का बताया जा रहा है। 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शिक्षक बच्चों से विद्यालय परिसर में झाड़ू लगवाते नजर आ रहे हैं। तीन छोटे बच्चे हाथों में झाड़ू लेकर स्कूल परिसर की सफाई कर रहे हैं, जबकि एक शिक्षक हाथ में डंडा लिए पास में खड़े हैं। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। जांच कर उक्त शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.