हाजीपुर, दिसम्बर 12 -- महुआ,एक संवाददाता। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली मिड डे मील में तिथि भोजन पर उन्हें खिचड़ी की जगह खीर,पूड़ी और छोला खिलाई गई। जिसमें बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षकों और पदाधिकारी ने भी भोजन का स्वाद लिया। महुआ में एकता शक्ति फाउंडेशन की ओर से फुलवरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिम पर लगभग 300 बच्चों को तिथि भोजन में खीर,पूड़ी और छोला दिया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ वर्णवाल,विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनरेश राय, शिक्षक ललित दास,संजय कुमार,स्वाति कुमारी के अलावा समाजसेवी ने भी बच्चों के साथ भोजन का आनंद लिया। तिथि भोजन में बच्चे खीर पूड़ी और छोले खाकर काफी खुश हुए। सबसे ज्यादा खुशी उन्हें तब मिली जब उनके साथ फर्श पर बिछाए गए दरी पर बैठकर पदाधिकारियों ने भी भ...