फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को अग्नि एवं आपात सेवा फतेहगढ़ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशानुसार टीम ने गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को आग से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने, प्राथमिक बचाव के तरीके अपनाने और तुरंत सूचना देने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। इसके साथ ही विभाग द्वारा शहर के विभिन्न विद्यालयों में निबंध और कला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाल...