जौनपुर, फरवरी 18 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। भगवान प्रसाद सिंह पब्लिक स्कूल जमालपुर में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर की टीम ने खसरा-रूबैला (एमआर) टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के कुल 40 बच्चों को खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए एमआर का टीका लगाया गया। टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें एएनएम माला, आशा कार्यकत्री वंदना श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही। विद्यालय के अध्यापक गौरीशंकर यादव एवं प्रकाश चंद यादव ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए टीकाकरण कार्य में सहयोग किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि खसरा और रूबैला गंभीर संक्रामक बीमारियां हैं, जिनसे बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन बीमारियों से सुरक्षित रखना तथा अभिभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.