बदायूं, मार्च 29 -- दातागंज। रामस्वरूप गंगा देवी शिशु मंदिर स्कूल में छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरण किया गया। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बौद्धिक स्तर एवं अनुशासन अनुकरणीय है। इस कार्य में सभी शिक्षकों की विशेष भूमिका है। ये बच्चे भविष्य में जिला, प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, पल्लव गुप्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...