कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। सीडीओ दीक्षा जैन ने शुक्रवार को बिधनू ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसौली में प्राथमिक विद्यालय तुलसियापुर और रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 98 छात्रों में 85 उपस्थिति मिले। सीडीओ ने तकनीकी माध्यम से नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षिक गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में पांच कक्षाएं हैं, जिनमें से एक कक्ष में दो कक्षाओं का संचालन हो रहा है। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं पाया गया। इसके अलावा, कंपोजिट ग्रांट से अब तक कोई कार्य न किए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) परसौली में 150 घरों का कचरा जमा पाया गया, लेकिन उसका उठान करने के लिए कोई ई-रिक्शा ग्राम पंचायत में नहीं था। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.