स्कूल में बच्चों एवं अभिभावकों की आंखें जांची
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा शिमला ग्रांट दूधली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की आंखों का विशेषज्ञ टीम द्वारा परीक्षण किया गया। ट्रस्ट की ओर से डॉ. महावीर बर्तवाल, अशोक भट्ट और कुलभूषण नैथानी आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संस्थापक संगीता साहा और निशांत साहा ने सेवा कार्यों की सराहना की। इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह भी पढ़ें- स्कूल में बच्चों एवं अभिभावकों की आंखें जांची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.