हमीरपुर, अप्रैल 3 -- राठ। 11 दिन पहले स्कूल में खेल रही छात्रा के पैर पर सीमेंट की बोरी गिरने से उसका पैर टूट गया था। शुक्रवार को छात्रा के पिता ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी पन्नालाल ने बताया कि 10 वर्षीय मासूम पुत्री राशि गांव के स्कूल में पढ़ती है। 23 मार्च को इंटरवल के दौरान राशि स्कूल में खेल रही थी। तभी वहां रखी सीमेंट की बोरियां उसके पैर पर गिर गई। जिससे पैर फैक्चर हो गया। पन्नालाल ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने लापरवाही बरती है। उनसे इलाज के लिए कहा था तो टालने लगे। पिता पन्नालाल ने बताया की पुत्री के इलाज में 45 हजार रुपए खर्च कर चुका है। अब उसके पास पैसे नहीं है। पीड़ित पिता कोतवाली पहुंचा, जहां पुत्री का इलाज के खर्च के लिए पैसा दिलाए जाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.