हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 1 -- यूपी के गोरखपुर में बेलघाट थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राओं के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। चौथी-पांचवीं में पढ़ने वाली बच्चियों को शिक्षक गंदे वीडियो दिखाकर अश्लील हरकत करता था। विरोध पर स्कूल से निकालने की धमकी भी देता था। एक सप्ताह पहले तीनों के परिजनों ने शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सीओ खजनी ने जांच की और केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। बेलघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन छात्राएं एक स्कूल में चौथी-पांचवीं में पढ़ती हैं। आरोप है कि स्कूल का 57 साल का शिक्षक नवल किशोर बच्चियों को पास बुलाकर अश्लील वीडियो व फोटो दिखाता था और उनके साथ आपत्तिजनक हरकत करता था। विरोध पर स्कूल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.