साहिबगंज, अगस्त 28 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सीएचसी में पथरा के संत पॉल स्कूल के एक बच्चे को बुधवार को बेहोशी की हालत में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ. कुलदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद बच्चा होश में आ गया। जानकारी के अनुसार चसगांवा के रसियो सोरेन का पुत्र मंगल सोरेन (11) बुधबार को बेहोश होकर स्कूल के बरामदे में गिर पड़ा। स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के परिजनों को सूचना दी। मंगल के पिता रसियो सोरेन एवं चाचा आनंद सोरेन स्कूल पहुंच कर बेहोशी की हालत में मंगल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. कुलदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. कुलदीप ने बेहोशी का कारण कमजोरी बताया। समाचार भेजे जाने तक बच्चे का इलाज चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.