साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। अग्निशमन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने जिला मोटरयान कार्यालय सहित कई विभागों में पहुंच कर संबंधित पदाधिकारी से धन संग्रह किया। अग्निशमन पदाधिकारी की टीम शहर के नेताजी सुभाष कॉलोनी स्थित संत जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच मॉकड्रिल कर आग से बचाव के बारे में जानकारी दी। अचानक स्कूल में आग जैसी किसी विपत्ति आने पर उससे कैसे बचना है, कौन सी स्थिति में किस तरह के कदम उठाने है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी । मॉकड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि अफरा-तफरी के माहौल बने तो उस स्थिति में स्कूल से कैसे बाहर निकलना है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने अनुमंडल अस्पताल में किया मॉक ड्रील उधर, जिला अग्निशमन पदाध...