गोंडा, मार्च 30 -- रुपईडीह। रामप्यारे शिक्षण संस्थान मंगल नगर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्रा सावित्री देवी पुत्री कन्हैयालाल चौरसिया के आईआईटी जेम एग्जाम में 979 रैंक हासिल की है। इसमें विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल, राजीव सिंह, माधव राज वर्मा, सचिन तिवारी, दीपक पांडेय,राम आशीष मिश्रा, नीतू त्रिवेदी, शालू सिंह, शिवानी सोनी, पलक सिंह,संगीता देवी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...