अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया में कक्ष के पुनरनिर्माण व प्राथमिक स्कूल लोधिया में पेयजल व अन्य समस्याओं के निदान के लिए बुधवार को लोगों ने सीईओ से मुलाकात की। जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की। यहां स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी, जिला पंचायत सदस्य माल प्रेम सिंह लटवाल, आनंद सिंह कनवाल, हितेश नेगी, भगवान रावल, कृष्ण बहादुर, अरविंद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...