लखीसराय, अप्रैल 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़ चौक प्रखंड के बिहरोरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान छात्रा के गंभीर रूप से बीमार होने का मामला सामने आया। जिन्हें स्कूल प्रबंधन ने परिजन के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पहचान बिहरोरा गांव निवासी सुनील मंडल की 12 वर्षीय पुत्री सह आठवीं की छात्रा सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई। छात्र के अचानक बीमार होकर अचेत होने के कारण स्कूल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शिक्षक के अनुसार सुप्रिया कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। तभी उसे चक्कर आने लगा और वह कमजोर महसूस करने लगी। स्थिति बिगड़ने पर हमलोगों ने तत्काल नजदीक में ही रहने वाले पीड़िता के परिजन को स्कूल बुलाया। घटना की जानकारी देते हुए उन्हें अस्पताल भिजवाया। डीएस ड...