मधेपुरा, अप्रैल 10 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अभिषेक रंजन कुमारखंड प्रखंड के महर्षि मेंहीं प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम पूर्ण करने और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उसकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया। डीएम ने विद्यालय प्रबंधन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.