एक प्रतिनिधि, मार्च 24 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के अंदर चौथी कक्षा की तीन छात्राओं के बीच पंखा चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। मारपीट में घायल एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम स्मृति कुमारी बताया जा रहा है। उसकी उम्र 11 साल थी। बच्ची के पिता ने सोनबरसा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। स्कूल के शिक्षकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के सहोरबा स्थित मध्य विद्यालय की है। मृत छात्रा इंदरवा पंचायत के वार्ड 17 निवासी जितेंद्र राय की बेटी थी। छात्रा की मौत के बाद मंगलवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। परिजन ने मंगलवार को घटना के संबंध में सोनबरसा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने स्कूल में घटनास्थल की ज...