बदायूं, दिसम्बर 11 -- बिसौली, संवाददाता। स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब किसी आवश्यक कार्य से आए एक अभिभावक के साथ नशे में धुत कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। पीड़ित बिल जमा करने और प्रधानाचार्य या फादर से मुलाकात की बात कह रहा था, लेकिन नशे में चूर कर्मचारी ने उससे बदसलूकी कर माहौल बिगाड़ दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मीडिया कर्मी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए चपरासी से तुरंत फादर तक सूचना पहुंचाने को कहा। इसके बाद स्कूल के कई अधिकारियों को फोन मिलाए गए, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। मामला बढ़ता देख शिकायत सीधे एसडीएम राशि कृष्णा तक पहुंचाई गई। एसडीएम ने तुरंत डीआईओएस से संपर्क कर संबंधित कर्मचारी का मेडिकल कराने और उस पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घटना के बाद लोगों में रोष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.