फरीदाबाद, मार्च 11 -- नूंह। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में अगले शैक्षणिक सत्र से कॉमर्स की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही। इसके लिए लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में सत्र 2026-27 का बजट भी सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। चेयरपर्सन नाजनीन भसीन ने स्कूल में खेल सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में शूटिंग रेंज और घुड़सवारी जैसी खेल सुविधाएं शुरू करने की संभावना पर भी चर्चा की। इस दौरान आईजी ने स्कूल की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने पर जोर दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.