स्कूल में नए छात्र-छात्राओं का स्वागत
देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में अक्षयपात्र फाउंडेशन की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए नए सत्र का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वामी एस चंद्रा ने किया। समारोह में डॉ. शरद चंद्र बडोनी, ममता उनियाल, आनंद सिंह रावत, नीरज उनियाल, वीरीश कुमार, वीरेंद्र दानू और श्रीमती प्रीति राणा ने अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ. स्वामी एस चंद्रा ने बच्चों के लिए प्रोटीन युक्त भोजन की सराहना की। क्लस्टर हेड वीरीश कुमार ने बताया कि संस्था वर्तमान में 440 विद्यालयों में भोजन व्यवस्था कर रही है। प्रीति राणा ने बच्चों को मनपसंद भोजन रखने के लिए प्रेरित किया तथा सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.