मथुरा, जनवरी 24 -- बलदेव। बीकेएस स्कूल बंदी में बसंत पंचमी पर्व के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधान मानपाल सिंह एवं विद्यालय के निदेशक कुंवर सूर्य प्रताप सिंह ने मां सरस्वती व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छवि पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय में नवीन प्रवेश हुए, जहां अभिभावकों व बच्चों ने मां सरस्वती का पीले फूलों से पूजन कर पट्टी पूजन किया। निदेशक कुंवर सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि मां सरस्वती विद्या व आध्यात्मिक उन्नति की प्रतीक हैं और यह पर्व हमें संस्कृति, परंपरा व प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इस दौरान प्रधानाचार्य आशुतोष यादव, सरवन भारद्वाज, रमा गौड़, सलोनी, गोवर्धन शर्मा, सागर, चेतन, सोनवीर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.