बोकारो, अगस्त 18 -- चास प्रतिनिधि। चौरा स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने अंग्रेजी हुकूमत से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और कार्यशैली को नाट्य व सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए जीवंत किया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। पूरा परिसर 'वंदे मातरम्' के जयघोष से गूंजता रहा। मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुबोध कुमार, अमित कुमार सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: आरएनएस डीपीएस स्कूल में मनमोहक प्रस्तुति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...