आदित्यपुर, जून 23 -- आदित्यपुर,संवाददाता। ओड़िया मध्य विद्यालय में पानी की समस्या दूर होगी। यह आश्वासन नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने वार्ड संख्या-20 के निरीक्षण के दौरान स्कूल की प्राचार्य को दिया। उन्होंने वार्ड की नाली व सड़क और सफाई आदि की वास्तविक स्थिति को देखा। उन्होंने वार्ड में सरकारी आवास की खाली जगह पर कचरे के अंबार को भी देखा। स्थानीय लोगों की क्षेत्र की सफाई करवाने व नाली और सड़क निर्माण की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर काम करवाने की बात कही। यह भी पढ़ें- नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मेयर, डिप्टी मेयर, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...