रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह का भावनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को सादर आमंत्रित कर उनका गरिमामय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल व प्रधानाचार्य श्रीप्रवीण ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के चरण पखारकर, तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। बच्चों ने इस प्रकार की भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से ओत-प्रोत सेवा भाव ने उपस्थित सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।अतिथियों के स्वागत हेतु विद्यार्थियों ने मधुर स्वाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.