हापुड़, अप्रैल 2 -- प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। स्कूल पहुंचे नए छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और उन पर फूलों की वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। समाजसेवी मोबिन अब्बासी ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजनी कुमारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है। इस अवसर पर एकता, संतोष कुमारी, नरगिस जहां,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.