स्कूल में डीएलएसए ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक
गुड़गांव, सितम्बर 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बंधवाड़ी में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश व डीएलएसए अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डीएलएसए सचिव निशा ने विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.