बगहा, फरवरी 18 -- गौनाहा/जमुनिया । ए सं गौनाहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरवा की फर्श पर लगाए जा रहे टाइल्स को ग्रामीणों ने रोक दिया है। ग्रामीण रामलखन पासवान, रामजी काजी, शंकर महतो, रामा पासवान, कैलास पटवारी, उपेंद्र पटवारी ने बताया कि विद्यालय की छत पूर्ण रुप से जर्जर है। छत के हिस्से टूटकर अक्सर गिरते रहते हैं। इसके कारण बच्चे बरामदे में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। प्राथमिक विद्यालय के 71 छात्र छात्राओं की पढ़ाई स्कूल के बरामदे में होती है। विद्यालय के दोनों कमरों की छत समय-समय पर टुट कर गिरती रहती है। विद्यालय में 6 शिक्षक पदस्थापित हैं। छात्र दीपक कुमार, मारुती कुमार, प्रवीन कुमार आदि ने बताया कि भवन की छत की प्लास्टर गिरती रहती है, इससे जान का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि जबतक नया भवन नहीं बनेगा तबतक टाइल्स नहीं लगने दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.