मथुरा, फरवरी 4 -- राजीव इंटरनेशनल स्कूल में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी में सीनियर साथियों के लिए आकर्षक व भावनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फेयरवेल पार्टी का शुभारम्भ स्कूल की प्राचार्या प्रिया मदान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। फेयरवेल पार्टी में जूनियर्स ने सीनियर्स को उनकी रुचि एवं गरिमा के अनुरूप टाइटल प्रदान किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद निर्णायकों डॉ. रीना अग्रवाल और विक्रांत ने रुद्राक्षी बंसल को मिस फेयरवेल तथा दुष्यंत सिंह को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा। इस अवसर पर उन्नति जिंदल ने मिस पर्सनालिटी तथा प्रथम गर्ग ने मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब अपने नाम किया। आरके एज्यूकेशनल ग्रुप क...