देहरादून, मार्च 19 -- उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने देहरादून के डोईवाला स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में कथित धार्मिक गतिविधियों और बाल श्रम के मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) देहरादून को पत्र लिखकर 20 अप्रैल तक कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अनुसचिव डॉ.सतीश कुमार सिंह ने देहरादून के सीईओ को दिए पत्र में उस शिकायत का हवाला दिया है, जिसमें कक्षा 8 के छात्रों ने स्कूल के हेड मास्टर द्वारा जबरन नमाज पढ़ाने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि बच्चों से स्कूल में शौचालयों की सफाई कराई जाती है। स्कूल में कई वर्षों से खेल नहीं हो रहे हैं। बाल आयोग अध्यक्ष डॉ.गीता खन्ना ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। आयोग की टीम स्कूल भी जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.