फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- शमसाबाद। नगर के मोहल्ला सिंकदरपुर स्थित महमूद सम्मिलियन विद्यालय में बच्चों के बेहोश होने की घटना के बाद शुक्रवार दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। करीब एक बजे पहुंचे बीईओ को मौके पर मात्र 11 छात्र ही मिले, जबकि पूरा स्टाफ मौजूद था। विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। शिक्षक जावेद अहमद से उन्होने जानकारी की। शिक्षक ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते छात्र की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे घर भेज दिया गया । निरीक्षण के दौरान टूटा पंखा मिलने पर उसे तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित मिलने पर जेई को फोन कर बिजली चालू करवाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.