मुंगेर, मार्च 26 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बुधवार को कक्षा 2 का एक छात्र अंकित कुमार उर्फ राजा कुमार पिता छोटू साह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में शिक्षक द्वारा सीनियर छात्रों का प्रैक्टिकल कराया जा रहा था। अंकित कुमार खड़ा होकर देख रहा था। इसी क्रम में नीचे रखे पेट्रोल का डब्बा पैरों से लगा और पेट्रोल उसके पैर पर गिर गया एवं किसी ज्वलनशील चीज से आग लग गई, जिसमें घुटने से नीचे पैर झुलस गया। घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में शिक्षक और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टेटिया बंबर पहुंचाया गया। डॉक्टर शाहिद परवेज ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए तारापुर रेफर कर दिया। प्रधानाध्यापक अरुण ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.