स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया पोक्सो और ट्रैफिक नियमों का पाठ
बोकारो, मई 13 -- पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत स्थित उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, ओरदाना में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पेटरवार थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार पटेल एवं सहायक अवर निरीक्षक बिनय कुमार पॉल ने छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट एवं ट्रैफिक नियमों की विस्तार से जानकारी दी।
पोक्सो एक्ट की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि पोक्सो एक्ट 2012 बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न एवं अश्लील सामग्री से बचाने के उद्देश्य से बनाया गया विशेष कानून है। यह कानून 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सर्वोपरि मानता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नाबालिग के साथ यौन अपराध होता है, तो उसकी सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं होता और इसे गंभीर अपराध माना जाता है। उन्होंने बताया कि अपराध की गंभीरता के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.