आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा-3 के छात्र के कमरे में बंद रह जाने के मामले में सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय पांडेय, सहायक अध्यापिका अंजू सिंह तथा सहायक अध्यापक श्रीकांत यादव की तैनाती है। 13 अप्रैल को कक्षा-3 का एक छात्र कक्षा में सो गया था, जिसकी जानकारी के बिना सहायक अध्यापक श्रीकांत यादव ने कक्षा बंद कर ताला लगा दिया, जिससे छात्र विद्यालय परिसर में ही बंद रह गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी अतरौलिया से जांच कराई। जांच के आधार पर संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.