बिहारशरीफ, मई 11 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड के सांध स्कूल में होमवर्क नहीं बनाने पर शिक्षिका पर छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। परिजन शिक्षिका पर बेरहमी से छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा रहे हैं। पांचवीं कक्षा का छात्र प्रिंस कुमार की पिटाई के बाद परिजनों में आक्रोश है। छात्र के पिता बबलू राम के बताया कि पिटाई से बच्चा का दाहिने हाथ में गंभीर चोट है। बच्चे का इलाज हिलसा अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि विद्यालय के प्राचार्य जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त हैं। शिक्षिका कंचन कुमारी के पास विद्यालय का प्रभार है। बीईओ नितेश कुमार रंजन ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिहार के उर्दू स्कूल में बैड टच, सातवीं की छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाए आरोप; खूब हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...