बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र में कक्षा नौ के छात्र की पिटाई की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल देर से पहुंचने के कारण उसे विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने से रोका गया। प्रतिभाग करने के लिए कहने पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक व अन्य लोगों ने मिलकर मारापीटा। घटना बीते 22 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौर थानाक्षेत्र के बढ़या निवासी लाटबक्श सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा दिव्यांश सिंह (13) क्रेस्ट व्यू स्कूल गड़हा दल थम्मन में कक्षा 9 का छात्र है। गत 22 फरवरी को उनका बेटा विद्यालय में हो रहे विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने गया था। आरोप है कि दिन में करीब दो बजे विद्यालय प्रबंध निदेशक विनोद सिंह ने उनके बेटे से कहा कि तुम विद्यालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.