स्कूल में छात्रों ने जीते 17 मेडल
शाहजहांपुर, मार्च 26 -- तिलहर। मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय छिकड़ापुर के छात्रों द्वारा 17 मेडल जीतने पर विधायक सलोना कुशवाहा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक बृजमोहन सिंह यादव को सम्मानित किया। बुधवार को विधायक सलोना कुशवाहा एवं ब्लाक प्रमुख कविता यादव ने शिक्षक को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों के हुनर को निखारने का काम शिक्षक करें। सरकारी स्कूल के बच्चों ने 17 मेडल जीतकर नगर का नाम मंडल स्तर पर रोशन किया है। इस दौरान ठेकेदार शुभम यादव, आनंद गंगवार, धर्मेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.