पूर्णिया, मई 14 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना पुलिस ने स्कूल में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूल से चोरी किए गए पंखे, म्यूजिक सिस्टम एवं अन्य सामान बरामद किए हैं। इस संबंध में बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि बायसी बाजार स्थित एक स्कूल में चोरी की घटना हुई थी जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के तीन पंखे, दो म्यूजिक सिस्टम बॉक्स एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राजा कुमार पिता गोविंद मोदाली, अमित कुमार पिता प्रदीप मोदाली तथा अन्ना मोदाली उर्फ क्रिश पिता किशोर मोदाली शामिल है। तीनों बाय...