बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। प्राथमिक विद्यालय में चोरी करने वाले दो सगे भाईयों को न्यायाधीश ने एक-एक साल की सजा सुनाई, साथ ही उन पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड़ लगाया। अर्थदंड़ अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास के आदेश जारी किए गए। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि चांदीनगर क्षेत्र के सिखेड़ा गांव निवासी जाहिद और राशिद प्राथमिक विद्यालय में चोरी करते पकड़े गए थे। पुलिस ने तभी दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे के विवेचक ने कुछ दिनों बाद ही दोनों चोर भाईयों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। तभी से उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी। मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने दोनों भाईयों को एक-एक साल की सजा सुनाई, साथ ही उन पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड़ लगाया। अर्थदंड़ अदा न करने पर अतिरिक्त कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.