अमरोहा, मई 8 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार रात चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर दो टैबलेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापिका राफिया अहमद को चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचने पर हुई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...