सिमडेगा, अप्रैल 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में किशोर भारती, कन्या भारती, बाल भारती एवं बाल कन्या भारती के प्रतिनिधियों के चुनाव प्रक्रिया शनिवार तेज हो गई है। चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गया है। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। हर ओर नारों की गूंज, समर्थकों का उत्साह और प्रत्याशियों का आत्मविश्वास विद्यालय को एक जीवंत लोकतांत्रिक मंच में परिवर्तित कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में सभी प्रत्याशियों को उनके अपने चुनाव चिन्ह विधिवत आवंटित कर दिए गए हैं। जिससे चुनाव प्रक्रिया और भी पारदर्शी एवं व्यवस्थित बन गई है। बताया गया कि 13 अप्रैल को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। ...