सीतामढ़ी, मार्च 11 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कुम्हरा विशनपुर मंडल टोला में सोमवार को विद्यालय परिसर में घुसकर एक युवक द्वारा शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने और गला दबाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिक्षिका के आवेदन पर एफआईआर कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित शिक्षिका सोमवार को पति के साथ बाइक से विद्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे बोखड़ा थाना क्षेत्र के सियारी निवासी अनिकेत जायसवाल उर्फ राजा चौधरी बुलेट बाइक से विद्यालय परिसर में पहुंच गया। आरोप है कि युवक सीधे कक्षा में घुस गया और शिक्षिका के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शिक्षिका के शोर मचाने पर बाहर मौजूद उनके पति और अन्य लोग मौके पर पहुंच...